Type Here to Get Search Results !

सिजुआ स्टेडियम का‌ देखभाल करने वाला माली दो वर्ष के मानदेय भुगतान की मांग को ले करेंगे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह व भुख हड़ताल

धनबाद(सिजुआ) : 24-07-2024
सिजुआ स्टेडियम के देखभाल करने वाला माली सोमनाथ दलाई ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर बकाया दो वर्ष का मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि अगर 15 दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो वे सपरिवार सत्याग्रह भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा है कि स्टेडियम के स्थापना काल 1991 से स्टेडियम परिसर में रहकर देखभाल करते आ रहे है। उन्हे प्रति वर्ष मानदेय मिलता रहा तथा मेरे कार्य से खुश होकर समीक्षा के बाद 2022-23 में 1,50,000 से बढ़ाकर 1,90,000 कर दिया गया। इसके बाद 2023-24 तथा 2024-25 का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाजार का बकाया होने के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो गई है। उड़िसा‌ से यहां रहकर काम करने के बाद वर्तमान में उनके समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad