Type Here to Get Search Results !

पेड़ हमारे लिए हर मायने में उपयोगी है, इसकी देखभाल करें रक्षा करे- जी सी साहा(जीएम)


धनबाद(कतरास): 29-07-2024

सोमवार को एबीजी कोलियरी कार्यालय में कार्यालय परिवार के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एरिया तीन के महाप्रबंधक गणेश चंद्र साहा थे. कार्यक्रम में पहुंचे महाप्रबंधक जी सी साहा को एजीएम जयसवाल जी एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर सुमन कुमार शरण ने पुष्प कुछ देकर अभिवादन और स्वागत किया. महाप्रबंधक ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. 


इसके पश्चात महाप्रबंधक, एजीएम, प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं अन्य अधिकारियों एवं बीसीसीएल कर्मियों ने कार्यालय परिसर में कई फलदार और छायादार पौधे लगाए. महाप्रबंधक जी सी साहा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में हर प्रकार से उपयोगी है यह न केवल फल, फूल और लकड़ियाँ देती है बल्कि मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के स्वांस लेने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पेड़ पौधों के द्वारा जो ऑक्सीजन छोड़ा जाता है उसे हम सब ग्रहण करते हैं और हम सबों के द्वारा वातावरण में जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ा जाता है उसे पेड़ पौधे ग्रहण करते हैं.
यदि पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण न करें तो पृथ्वी का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाएगा जिससे यह पृथ्वी जीने लायक नहीं रहेगा. इसलिए पेड़ पौधे हम सब के लिए अति महत्वपूर्ण है. हम सब को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए. इसके साथ-साथ पौधों की देखभाल और रक्षा भी करना चाहिए.

मौके पर मैनेजर बी डी राय, पर्सनल मैनेजर आलोक रंजन राय, चन्दन कुमार चावड़ा, जगत महतो, भोला कुमार, राज कुमार दास, कुंदन सहाय, भूपेश यादव, संतोष कुमार झा, परितोष शाखा, श्री राम यादव, विश्वनाथ हाड़ी, ओम प्रकाश दसॉउन्धी, विश्वजीत हाजरा,  जीतेन्द्र दसोंधी समेत एबीजी कोलियरी कार्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad