Type Here to Get Search Results !

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के सदस्यो द्वारा जरूरतमंद असहाय व्यक्तियो को वस्त्र एवं आहार दान किया गया


डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के सदस्यो द्वारा जरूरतमंद असहाय व्यक्तियो को वस्त्र एवं आहार दान किया गया 
आज दिनांक 29 जुलाई 2024 को डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन गंजाम जिला के छतरपुर एनएसी टीम द्वारा असहाय और जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को वस्त्र एवं आहार दान किया गया। इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प संस्था ने लिया है।


संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी ने संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी संस्था डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन सेवा, सुरक्षा, और सहयोग की प्रतिज्ञा लेकर संपूर्ण भारत में सक्रिय है। हमारा लक्ष्य समाजहित और राष्ट्रहित में किए जाने वाले सभी सामाजिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करना है, साथ ही समाज में एक दूसरे की जरूरत के समय मदद करना है।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad