Type Here to Get Search Results !

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के सदस्यो द्वारा निरंतर सेवा जारी मरीजों के बीच आहार बांट कर पूंछे हाल चाल


गंजाम– ओडिशा
दिनांक: 29.07.2024
डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा निरंतर सेवा जारी गंजाम जिला के सदस्यो ने जिला उपखंड अस्पताल में मरीजों से मिलकर बांटे खाने पीने के आहार एवं बात चीत कर पूंछे हाल चाल 

डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन, गंजाम जिला की जिला प्रभारी और जिला लेखाकार की अध्यक्षता में छत्रपुर एनएसी एरिया टीम ने छत्रपुर सरकारी उपखंड अस्पताल में एक महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तार से पुछताछ की और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। 

मरीजों की सेहत को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, टीम ने उन्हें पौष्टिक आहार भी वितरित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना और उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करना था, जिससे उनकी रिकवरी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। 
इस सेवा कार्य में मरीजों और उनके परिवारजनों ने टीम का धन्यवाद किया और उनकी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। फाउंडेशन की इस मुहिम से न केवल मरीजों को आवश्यक सहायता मिली बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बल मिला।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad