लायंस क्लब ऑफ कतरास और बीइंग किंड एंड हैप्पी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शिशु मंदिर श्यामडीह में 50 पौधों का वितरण तथा अभिभावकों के साथ पौधारोपन किया गया। एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों को अपने पौधे को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए समझाया गया। मौके पर आए हुए सभी माताओ, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को तथा सभी बच्चों को पर्यावरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी दिया गया. इसके साथ ही सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अनुरोध किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बीइंग काइंड एंड हैप्पी के राणा प्रताप सिंह और लायंस क्लब ऑफ कतरास के विवेक सिन्हा, अंजनी देवी, डॉ मधुमाला तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार मौजूद थे। लायंस क्लब कतरास के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष हम सभी को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा है इसलिए लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Post a Comment
0 Comments