कतरास: 09-08-2024
प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ कतरास के सदस्यों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से कतरास राजबाड़ी से लिलोरी मंदिर जाने के पथ पर 50 फ़लदार एवं छायादार पौधे लगाए गए.
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कतरास के दीनानाथ चौधरी, महेश अग्रवाल, रितेश कुमार दुबे, बिष्णु प्रसाद चौरसिया, डॉ मधुमाला, डॉक्टर स्वतंत्र कुमार उपस्थित थे. इस कार्य मे समीर चक्रवर्ती, रुद्र चक्रवर्ती, बाबू सिंह, ओमी सिंह, मनोज रवानी, फिचु बोस, गणेश पटवा, बैलून रवानी आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.



Post a Comment
0 Comments