Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों एवम् परिजनों तथा स्कूल प्रबंधन को समझाईश दी गई।


बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों एवम् परिजनों तथा स्कूल प्रबंधन को समझाईश दी गई।
बिलासपुर: संभावित दुर्घटनाओं एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विगत दिनों आरटीओ बिलासपुर एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली बसों की मैकेनिकल जांच और सुरक्षा के मापदंडों की जांच कार्यवाही की गई थी। साथ ही साथ यातायात पुलिस द्वारा निरंतर क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर आटो चलाने वाले ऑटो चालकों को समझाइए एवं कार्यवाही की गई।


इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नीरज चंद्राकर एवम डीएसपी यातायात श्री संजय साहू के नेतृत्व में निरीक्षक सईद अख्तर,सहायक उप निरीक्षक डी0डी0 सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज पांडे, सहायक उप निरीक्षक श्री सुनील यादव द्वारा विगत दो दिनों से अलग अलग स्कूल में, जिसमे भारत माता स्कूल, लोयला स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, बर्जेस स्कूल आदि स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों उनके अभिभावक व स्कूल प्रबंधन से नाबालिक वाहन चालक बच्चो, बिना लाइसेंस धारी बच्चो, एवम बिना हेलमेट वाले चालक को समझाइश दिया गया। ऐसे नाबालिक बिना लाइसेंस धारी स्कूली बच्चों को वाहन चलाने से मना करने, नोटिस देने चर्चा की गई।

ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर सभी परिजनो से अपील करती हैं कि अपने नाबालिक बच्चों को स्कूल जाने या अन्य कार्य के लिए वाहन ना देवे।
ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए क्लिक करे 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad