Type Here to Get Search Results !

2 दिन की बारिश ने नगर निगम की खोली पोल, कतरास थाना सहित कई इलाका हुआ जलमग्न


कतरास: 03-08-2024
2 दिन की बारिश ने कोयलांचल में नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. लगातार बारिश ने कोयलांचल के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया है जिससे कारोबारी हो या दुकानदार हो या सड़क किनारे के फुटकर विक्रेता हो हर तबके के लोग प्रभावित हुए हैं. मुख्य मार्ग में, मोहल्ले की सड़कों में एवं अन्य कई स्थान में बारिश का जल भर गया है. कतरास कोलांचल की बात करे तो पचगढ़ी सब्जी पट्टी, कतरास रेलवे स्टेशन, राहुल चौक आदि जगह पर भारी जल जमाव हो गया है जिससे वाहनों को पार करने में यात्रियों को परेशानी आ रही है. 

वहीं कतरास थाना परिसर में भी जल जमाव हो गया है. फरियादी को मुख्य सड़क से थाना परिसर आने जाने में काफी असुविधा हो रही है. नगर निगम हर वर्ष सड़कों की, नालियों की साफ सफाई करने का अपना गुणगान करते रहती है. बरसात के पहले सड़को में जल जमाव के निकासी करने की व्यवस्था होने का ढोल भी पिटती है. लेकिन इस दो दिन की बारिश ने निगम की ढोल फाड़कर रख दी है. अभी पूरी बरसात बाकी है. ऐसे में नगर निगम धनबाद जल जमाव की समस्या से कैसे निबटेगी यह देखने वाली बात होगी.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad