जीएम ने पहले ही कोयला खनन क्षेत्र में सड़क बनने की जानकारी उपायुक्त को दी थी
कतरास: 03-08-2024
बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह से चिटाही धाम जाने वाले मार्ग पर मुराईडीह बस्ती से करीब 100 मीटर की दुरी पर मुराईडीह नार्थ खास के समीप शनिवार की दोपहर 20 से 40 फीट का बड़ा गोफ बन जाने से आसपास के लोगो में दहशत फैल गया. गोफ का दायरा काफ़ी बड़ा है जिससे लोग काफी भयभीत हैं. इस मार्ग में सड़क का निर्माण हाल ही में किया गया है. रोड निर्माण होने से चिटाही धाम आने जाने वाले लोगो को काफ़ी आराम हो रहा है. परन्तु शनिवार के दिन उक्त मार्ग के समीप भू धंसान से गहरा गोफ बन जाने से उक्त रास्ते से चिटाही धाम आने जाने वाले लोगो में भी दहशत देखी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल के आसपास अवैध ढंग से कोयला उत्खनन किये जाने के कारण उक्त जमीन के नीचे खोखला हो गया है. बताया जाता है कि पूर्व में उक्त स्थल के नीचे भूमिगत खदान भी चलाया जाता था. बताते चले की उक्त स्थल पर जमीन के नीचे कोयला का अथाह भंडार है.
28 करोड़ की लागत से बनाया गया है सड़कसड़क बनने के दौरान बीसीसीएल क्षेत्र सँख्या एक के महाप्रबंधक पीयूष कुमार ने उपायुक्त को पत्रांक सँख्या- म०प०/क्षे०1 /भु०स०वि० /2023/443 दिनाँक- 17-07-2023 के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा था कि उक्त जमीन कोयला खनन करने के लिए रैयतों से खरीदकर माईनप कंपनी को दिया गया है. उन्होंने उक्त क्षेत्र से थोड़ी दूर पर सड़क बनाने का आग्रह किया था. बता दे की 28 करोड़ की लागत से उक्त सड़क का निर्माण किया गया है. उस समय भी लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा था और अब भी यही सवाल उठ रहा है कि यदि 28 करोड़ की लागत से बना सड़क बर्बाद होगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
इधर अनिष्ट की आशंका से चिंतित आसपास के ग्रामीणों ने बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन से उक्त स्थल की भराई करने की मांग की है ताकि संभावित हादसे को टाला जा सकें.
.



Post a Comment
0 Comments