कतरास: 08-08-2024
गुरुवार को संकल्प एजुकेशन के द्वारा बगदाहा राजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में नवोदय जागरूकता अभियान चलाया गया. अभिभावकों को संबोधित करते हुए संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है. प्रत्येक बच्चे को इसमें सम्मिलित होना चाहिए. उन्होंने इस परीक्षा के विषय में बताया कि कक्षा 5 में अध्यनरत छात्र-छात्राएं जो किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्यनरत है, परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र हैं. 18 जनवरी 2025 को प्रवेश परीक्षा होना तय है. अभी इसका आवेदन पत्र भरा जा रहा है जो 16 सितंबर तक चलेगा. बताया कि जिस अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच हुआ है वो इस आवेदन को भर सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 75% जबकि शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 25% सीट आरक्षित है. छात्राओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित है. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं. अभियान मे संकल्प एजुकेशन की पूरी टीम लगी हुई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हो सके.


Post a Comment
0 Comments