सहानुभूति नहीं संहार चाहिए, मोमबत्ती नही तलवार चाहिए, शक्ति को मजाक समझने वाले पर, सरे राह लटकाकर प्रहार चाहिए
कतरास: 17-08-2024
कोलकाता के एक कॉलेज में एक महिला चिकित्सक बहन (मोमिता देबोनाथ) का बलात्कार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिसके विरोध में कतरास के युवा वर्ग ने शनिवार की संध्या 6.00 बजे जी एन एम हाई स्कूल मैदान से एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया. जिसमे अधिक से अधिक संख्या में महिला पुरुष, बच्चियां शामिल रहे विरोध मार्च में बंगाल सरकार मुर्दाबाद,ममता बनर्जी मुर्दाबाद, मोमिता के हत्यारे को गिरफ्तार करो, वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाए गए. सभी ने मोमिता के हत्यारे को सजा दिलाने को मांग किए.
विरोध मार्च जी एन एम ग्राउंड से निकल कर पूरे कतरास घूमते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा. जहां दो मिनट का मौन रखकर मोमिता को भावभीनी आँखों से श्रद्धांजलि दी गई. लोगों ने इस विरोध मार्च के जरिए सरकार को संदेश देते हुए कहा कि "अब हमे सहानुभूति नहीं संहार चाहिए,
मोमबत्ती नही तलवार चाहिए,
नारी शक्ति को मजाक समझने वाले पर,
सरे राह लटकाकर प्रहार चाहिए".
मोमबत्ती नही तलवार चाहिए,
नारी शक्ति को मजाक समझने वाले पर,
सरे राह लटकाकर प्रहार चाहिए".
विरोध यात्रा में रितिका कुमारी, प्रियल कुमारी, राशि कुमारी, डॉ मधुबाला, शंकर जायसवाल, डॉक्टर स्वतंत्र कुमार, विनोद रजक, अशोक शर्मा, शक्ति नाथ नियोगी, शैलेंद्र सिन्हा, मुकेश भट्ट, दिलीप तार्वे, बबलू चौरसिया, रिंटू बनर्जी, अंकित राजगढ़िया, बीके रजक, अमन जयसवाल, गणेश मोदक, राहुल राज, चितरंजन कुमार, कार्तिक मोदक, राजेंद्र ठाकुर, आकाश खंडेलवाल, अजय स्वर्णकार, विवेक शरण, प्रिंस लाल, रोहित दे, आशीष पांडे, विवेक ठाकुर, शिवम सिंह, सिद्धार्थ रजक के अलावा सैकड़ो युवा थे.



Post a Comment
0 Comments