Type Here to Get Search Results !

मैराथन दौड़ के विजेताओं को कतरास मंडल अध्यक्ष ने किया पुरुस्कृत



कतरास: 25-08-2024
सोमवार को धनबाद जिला अंतर्गत कतरास में स्थित प्रतियोगी परीक्षाओं के संस्थान "द कंपटीशन क्लासेस" द्वारा एक दिवसीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर का रेस और महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर रेस का आयोजन किया गया. इस खेल में राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया. *"द कंपटीशन क्लासेस* " के संचालक विनय साहू और सहसंचालक विवेक साहू तथा जाने माने खेल प्रशिक्षक अभिषेक मोहाली के दिशा निर्देश में इस खेल का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः सुमित रजवार, बृजेश कुमार तथा सतीश कुमार एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः प्राची कुमारी, नाहिद प्रवीण तथा फरजाना खातून ने कब्जा किया. खेल को सफल बनाने में संस्थान के विद्यार्थी शिवम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शिवम विश्वकर्मा, विकास कुमार तथा अन्य सारे विद्यार्थियों ने अपना पूरा सहयोग दिया. 

इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह कतरास मंडल अध्यक्ष सूरजदेव मिश्रा थे. श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को पुरुस्कृत करते हुए अपनी प्रतिभाओं को निखारने तथा सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र दिया. संस्था के संचालक विनय साहू ने बताया कि ऐसे आयोजनों को करने के पीछे मूल उद्देश्य है छात्रों का मानसिक तथा शारीरिक विकास करना. इस संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग दो बार इस तरह का आयोजन किया जाता है. कतरास बाजार एल आई सी ऑफिस के सामने स्थित यह संस्थान पिछले लगभग 10 वर्षों से अपना प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में परचम लहरा रहा है. संस्था के संचालक का कहना है कि अभी तक लगभग हजार बच्चों ने सरकारी नौकरियां प्राप्त की है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad