नन्दी सेवा ट्रस्ट का सराहनीय योगदान - गौतम मंडल
कतरास: 08-08-2024
भगवान भोलेनाथ की पवित्र महीने मे नन्दी सेवा ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क कांवरिया शिविर कटोरिया मे लगाया गया है. जिसमे ट्रस्ट के आमंत्रण पर शिविर मे बियाडा के पूर्व चैयरमैन सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह मंडल समाज के केन्द्रीय महासचिव गौतम मंडल, श्रीकृष्णा फार्मास्यूटिकल्स के ऑनर सह प्रसिद्ध चिकित्सक डा० शिवानी झा - विजय झा के सुपुत्र अनंत श्रीकृष्ण उर्फ बिट्टू झा, पत्रकार रणधीर मिश्रा आदि ने ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क कांवरिया शिविर सेवा की सराहना की. ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित पदाधिकारियो ने बुके और शिवजी के गले का पट्टा देकर विजय झा सहित समस्त आंगुतको का स्वागत किया.
विजय झा ने कहा की कांवरिया की सेवा ही शिव की भक्ति है. श्री झा ने कहा की ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क साधारण कांवारिया महिलाओ व पुरूषो को प्रतिदिन तीनो समय भोजन, एक्वाप्रेशर के द्वारा मालिश, गर्म जल का सेक कराया जाता है तथा रात्रि मे प्रतिदिन डाक बम वालो को पानी, फल, दवा, बिस्कुट,चाकलेट सहित विभिन्न प्रकार की सेवा दी जाती है.



Post a Comment
0 Comments