Type Here to Get Search Results !

नीलकंठ को मिडिया प्रभारी बनाने से भाजपाईयों में हर्ष


नीलकंठ को मिडिया प्रभारी बनाने से भाजपाईयों में हर्ष
राजगंज : धनबाद जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी को बनाये जाने पर भाजपाईयो ने हर्ष व्यक्त किया है। नीलकंठ रवानी ने मिडिया प्रभारी बनाये जाने पर जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर को आभार जताया है। धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने श्री रवानी को मृदुभाषी परिपक्व सांगठनिक नेता बताया। निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने श्री रवानी के मिडिया प्रभारी बनने पर युवा कार्यकर्ताओं मे नयी जोश एंव सांगठनिक तौर पर उल्लासमय वातावरण का माहौल बनेगा। सिन्दरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी श्री रवानी भाजपा संगठन मे उभरते सितारे के रुप मे संगठन मे अहम भूमिका निभायेगें। प्रदेश कार्य समिति सदस्य कहा ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि श्री रवानी ग्रामीण क्षेत्र के पुराने सांगठनिक नेता हैं इनके बनने से संगठन मे एक नयी जोश पैदा होगी। धर्मजीत सिंह ने कहा कि श्री रवानी निकट विधानसभा मे अपनी परिपक्वता का परिचय देते हुए संगठन मे मजबुती देने का काम करेंगे । बधाई देने वालो मे मुख्य रुप से नंदलाल अग्रवाल , कमलाकांत माहथा, निताई रजवार , मोहन कुम्हार , रामप्रसाद महतो , सागर ओझा , राजेश चौधरी , कविता वर्णवाल , रंजित सिंह ,असिम दत्ता , बाबुलाल महतो , लक्ष्मीकांत सिन्हा , सरोज महतो , राकेश चौधरी , आदित्य तिवारी, सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।


Power News 24 BHARAT



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad