नगर निगम का ड्रैनेज सिस्टम फैल, सड़क बना तालाब
कतरास: 06-08-2024
मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के कारण पचगढ़ी बाजार जलमग्न हो गया. जिसके कारण कतरास राजगंज मुख्य मार्ग सब्जी पट्टी में जल जमाव के कारण सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए. उन वाहनों कई स्कूल बसें भी थी जिसमें बच्चे बैठे थे. जाम बढ़ता देख कतरास थाना प्रभारी असित सिंह जाम हटाने के लिए अपने जवानों के साथ स्वयं सड़क में उतर आए. तथा जाम में फंसे स्कूल बसें सहित अन्य वाहनों को हटवाया. आते जाते कई लोग थाना प्रभारी को स्वयं पानी में उतरकर जाम हटवाते देख थाना प्रभारी की प्रशंसा करते नजर आए.
बता दे की घंटो तक हुई तेज बारिश से कतरास बाजार के कई हिस्से जलमग्न हो गए. एक ओर जहां सब्जी पट्टी बाजार तथा रानी बाजार जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया. वहीं दूसरी ओर कतरास थाना परिसर में भी पानी भर गया. सड़क में घुटने तक पानी जमा हो गया था. जिससे फुटपाथ पर लगने वाले दुकान पूरी तरह से प्रभावित हुए. इसके साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हुआ. नगर निगम का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फैल नजर आया जिसके कारण कई लोग नगर निगम की व्यवस्था को कोसते नजर आए. कई दुकानदारों का कहना था कि टैक्स वसूलने में नगर निगम कभी कोताही नहीं बरतता है. लेकिन जब व्यवस्था और सुविधा देने की बारी आती है तब निगम के अधिकारी कान में तेल डालकर सो जाते हैं. जब वर्षा होती है तब सड़कें तालाब बन जाती है सड़क में बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ जाती है. लेकिन इन सब से निगम के अधिकारियों का कोई लेना-देना नहीं होता है.
निगम कर्मियों को नाली सफाई में कोई परेशानी न हो उसके लिए खुद खड़े रहे थाना प्रभारी
घण्टो बाद निगम के कर्मचारियों ने नाले का ढक्कन खोला तथा नालियों की सफाई शुरू की जिससे सड़को में जमा जल की निकासी हो सके. इस दौरान किसी निगम के कर्मियों को कोई बाधा परेशानी न आये इसके लिए भी स्वयं थाना प्रभारी ने खड़े होकर इसकी देख रेख की. लोगों का कहना था कि ऐसा थाना प्रभारी जिस क्षेत्र में हो वहाँ प्रतिकूल परिस्थितियों से भी निबटा जा सकता है. थाना प्रभारी असित सिंह ने कहा कि मैंने सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाई है. आगे भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ.





Post a Comment
0 Comments