Type Here to Get Search Results !

मैया सम्मान योजना में आ रही परेशानी जल्द दूर नही हुआ तो मुख्यमंत्री का पुतला दहन लर आंदोलन की बिगुल फूंकेंगे- सूर्यदेव मिश्रा



योजना के नाम पर महिलाओं को लाइन के खड़ा करके दिग्भ्रमित और अपमानित किया जा रहा है- सूर्यदेव मिश्रा
कतरास: 05-08-2024
भाजपा कतरास मंडल के महामंत्री सूर्यदेव मिश्रा ने मैया सम्मान योजना के आवेदन में हो रहे परेशानी को लेकर राज्य सरकार पर कई आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर योजना के आवेदन स्वीकृत में हो रहे परेशानी को सरकार जल्द समाधान नहीं करती है तो भाजपा कतरास मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम कर आंदोलन का बिगुल फुकेगी। 

श्री मिश्रा ने कहा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए जरूरतमंद महिलाएं तीन दिनों से कड़ी धूप वह बरसात में लाइन में खड़ी रह रही हैं। महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए परेशान है लेकिन यह योजना धरातल उतरने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। सरकार सिर्फ चुनावी लाभ के लिए इस योजना के माध्यम से महिलाओं को दिग्भ्रमित कर रही है। योजना के लाभ दिलाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस प्लानिंग नहीं है और ना ही कोई व्यवस्था की गई है। सरकार के नियत में ही महिलाओं को लाभ दिलाना नहीं है। जिसका परिणाम तीन दिनों से देखा जा रहा है सरकार योजना के नाम पर सिर्फ महिलाओं को प्रलोभन दे रही है। यह योजना केवल भ्रष्ट राज्य सरकार की चुनावी जुमला है। सरकार को आम जनता से कभी कोई सरोकार रहा ही नहीं है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad