Type Here to Get Search Results !

"आओ मिलकर स्वच्छ करें धनबाद की हवा" को लेकर नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन



कतरास: 07-08-2024
कतरास लिलौरी मंदिर में बुधवार को धनबाद नगर निगम के तत्वावधान में धनबाद की वायु प्रदूषण को स्वच्छ करने  को लेकर नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेवारी है. स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है.
वातावरण को प्रदूषित करने में बीसीसीएल जिम्मेदार है- चुन्ना यादव
जागो संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि धनबाद के वातावरण को प्रदूषित करने में बीसीसीएल की मुख्य भूमिका है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के द्वारा बनाए गए ओबी पर सरकार व बीसीसीएल को अभियान चला कर वृक्षारोपण करना चाहिये. झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने कहा पर्यावरण बचेगा तभी हम सब बचेंगे. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन राजेश स्वर्णकार ने किया. 

इस मौके पर मुख्य रूप से सूर्यदेव मिश्रा, नवदीप गुप्ता, मो अफसर उर्फ छोटू, किस्मत ऋषि, प्रदीप गुप्ता, गुलशन खातून, प्रवीण कुमार, शिखा गुप्ता, शालिनी गुप्ता, उषा पटवा, कंचन चौरसिया, प्रदीप महतो, बबलू मिश्रा, मंजीत दे, मनबोध स्वर्णकार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में धनबाद नगर निगम के कोऑर्डिनेटर श्रीमती मालती  की भूमिका सराहनीय रही.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad