रेलवे क्रॉसिंग के पास एनएच 32 नही हुआ चौड़ा, अक्सर होती है दुर्घटनाएं
कतरास: 10-09-2024
बीती रात करीब 1 बजे कतरास थाना अंतर्गत एनएच 32 के शाखाटाँड़ रेलवे फाटक के पोल पर एक काले रंग की स्कोर्पियो (जेएच 09 एजे 2553) ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कोर्पियो में बैठे सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय कतरास पुलिस की मदद से सभी घायलों को पीएमसीएच धनबाद ले जाया गया. जानकारी के अनुसार वाहन बोकारो से धनबाद की ओर जा रहा था. एक बजे के करीब राहुल चौक से 100 मीटर दूर शाखाटाँड़ रेलवे फाटक के पास लगे लोहे के पोल में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कोर्पियो के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए. सुबह सुबह मामले की जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। गाड़ी को सड़क से 20 फीट दूर किनारे कर दिया गया था. ड्राइवर सीट पर और स्टेयरिंग पर भारी मात्रा में खून का दाग देखा गया.
कतरास पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग बैठे हुए थे. सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है. बताया कि वाहन को कस्टडी में ले लिया गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
बता दे की उक्त रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क का चौड़ीकरण नहीं हुआ है. सड़क के दोनो ओर रेलवे का खंभा गड़ा हुआ है जिससे रास्ता संकुचित हो गया है. वाहनों को आने-जाने में बहुत परेशानी होता है. अक्सर उक्त स्थान के पास दुर्घटनाएं होती रहती है कई लोगों की जान भी जा चुकी है. उसके बावजूद भी सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है.
एनएचएआई का कहना है कि रेलवे के द्वारा एनओसी नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण फाटक को चौड़ा नहीं किया जा सका है. रेलवे और एनएचएआई के विवाद में आम लोग पिसे जा रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में कई बार एनएचएआई तथा रेलवे के साथ पत्राचार किया गया है. बावजूद उसके इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सका है.

Post a Comment
0 Comments