Type Here to Get Search Results !

दुर्गा सोरेन सेना के कार्यकर्ता सम्मेलन में कतरास पहुँची सीता सोरेन, सरकार पर कसा तंज


कार्यकर्ताओं की नही बल्कि पति पत्नी की पार्टी बनकर रह गया है झामुमो- सीता सोरेन
कतरास: 10-09-2024
मंगलवार को दुर्गा सोरेन के जन्मदिन पर कतरास स्थित रानी बाजार तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में दुर्गा सोरेन सेना ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. जिसमें मुख्य रूप से संगठन के सीता सोरेन एवं उनके पुत्री राज श्री सोरेन उपस्थित हुए. कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील पासी के नेतृत्व में पटाखा फोड़कर व फूल मालाओं से सीता सोरेन व राजश्री सोरेन का स्वागत किया. 
कार्यक्रम की शुरुआत स्व० दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माला चढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. राजश्री सोरेन ने अपने पिता की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सबसे पहले मेरे पिता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ही बनाए थे. उन्होंने सभी को जोड़ने का काम किया. लेकिन कभी भी उन्हें सम्मान नहीं दिया गया. श्रीमती सीता सोरेन ने सभा को संबोधित कर कहा कि झारखंड सरकार अब पार्टी कार्यकर्ताओं की नही बल्कि पति पत्नी की सरकार बनकर रह गई है. चुनाव नजदीक देखकर विभिन्न तरह के लोक लुभावने योजनाएं ला रही है और जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है. 

मैया सम्मान योजना लागू कर दिया लेकिन वे अपनी ही घर में अपने लोगों को सम्मान नही दे रहे हैं. सरकार के पास पैसे नही है और मैया सम्मान योजना जैसे योजनाएं लाकर पहले 21 से 50 और अब 18 से 50 तक कि महिलाओं को हर महीना पेंशन देने की घोषणाएं कर दी है. इससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा लेकिन चुनाव जीतने के लिए उन्होंने ऐसी घोषणाएं कर दी है. उन्हें पता है ऐसी योजनाएं ज्यादा दिन तक नही चल सकेगी. स्थानीय युवा नियोजन के नाम पर ठगे गए हैं. प्रत्येक साल 5 लाख नौकरी देने का वादा झूठा साबित हुआ. हाल फिलहाल में पुलिस की बहाली में कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे. यह सरकार नौकरी नहीं मौत दे रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की स्थिति खराब है. डीएमएफटी फंड से पैसा लेकर पेंशन देने का काम किया जा रहा है जो की एक जांच का विषय है. पूरे झारखंड में लूट खसोट का खेल चल रहा है.

सीता सोरेन ने शानदार कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील पासी का आभार जताया. 
मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शाहनवाज खान, केंद्रीय सचिव रविंद्र कौर, केंद्रीय प्रधान महासचिव देवाशीष घोष, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कायम एजाज, केंद्रीय सचिव राकेश दास, धनबाद युवा सचिव सागर पासवान, रौनक गुप्ता, रणवीर चौबे, संजय मिश्रा, प्रिंस खान, राहुल नोनिया एवं सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad