Type Here to Get Search Results !

शक्ति कॉलेज में चल रहे करम महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन, झारखंडी परिधान में नजर आए कॉलेज प्राचार्य



करम महोत्सव प्रकृति का पर्व, इसकी सभ्यता व संस्कृति को बचाना हमारा दायित्व है- मथुरा प्रसाद महतो
कतरास: 14-09-2024
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में चल रहे करम परब महोत्सव का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया. अंतिम दिन छात्राओं ने उपवास कर पूरे विधि विधान के साथ करम डाली की पूजा की. पाहन हीरालाल संखवार ने सभी छात्रों को करम पूजन के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में आये टुंडी विधायक सह कॉलेज के सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने की. विधायक ने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है. सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं एवं प्रकृति से सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

 कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोफेसर विकास कुमार महतो पेट्रोलियम अभियंत्रण विभाग आईआईटी आईएसएम धनबाद ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन अपने आप में गर्व की बात है. हम इस तरह के आयोजन के लिए हमेशा तैयार हैं. अति विशिष्ट अतिथि लीलावती कुमारी रसायनशास्त्र विभागध्यक्ष और डीन बीबीएमकेयू ने कहा कि करम हमारी संस्कृति है. महाविद्यालय में इस प्रकार का आयोजन से प्राचीन सभ्यता संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि महाविद्यालय पिछले 18 वर्ष से करम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है. पूरे विधि पूर्वक पूजन के साथ करम नृत्य प्रस्तुत किया जाता है. बीरू महतो झूमर टीम ने माहौल में जोश भर दिया. अखाड़ा मे कई टीमों ने भाग लिया. सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. 

अतिथियों को मोमेंटों और पीला गमछा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बसंत महतो, आनंद महतो, अनुज महतो, क्रांति रथ प्रसाद प्राचार्य पीएम इंटर कॉलेज गोमो, भरत महतो महुदा कॉलेज महुदा, कैलाश महतो शक्ति स्कूल बलिहारी, गोरांग भारद्वाज प्राचार्य शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी, रामेश्वर महतो, रंजीत महतो, गोविंद महतो, अजीत महतो, देवानंद महतो, गोपाल महतो, मधु मुखर्जी, नरेश महतो, कीर्तिवस महतो, राजकुमार महतो, जगरनाथ महतो, कैलाश महतो, रेणुका देवी, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , पंचानन सिंह चौधरी, शेखर महतो, राजकुमारी, मोहित महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad