भीड़ को देख गदगद हुए आजसू सुप्रीमो, लाला की तारीफ में गढ़े कसीदे, हेमंत सरकार को सुनाया खरी खोटी
कतरास: 05-09-2024
ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में जिप सदस्य मोहम्मद इसराफिल उर्फ लाला ने मिलन समारोह के बहाने अपने विरोधियों को अपनी जनाधार का अहसास कराया तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसु शामिल हो गए. इससे पहले मोहम्मद इजराफिल उर्फ लाला ने अपने हजारों समर्थकों के साथ तेतुलमारी के सुभाष चौक में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का स्वागत किया. हजारों हजार की तादाद में लाला के समर्थक सुदेश महतो को रिसीव करने पहुंचे.
सुभाष चौक में स्वागत करने के बाद लाला के समर्थक सुदेश महतो के काफिले को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित सभा में ले गए. जहां पहले से ही हजारों की तादाद में महिलाएं मिलन समारोह में पहुंची हुई थी. सभा में पहुंचने से पहले कुछ देर के लिए अब्दुल कलाम आजाद चौक में सुदेश महतो का काफिला रुका जहां अबुल कलाम चौक सज धज कर तैयार था. उपस्थित लोगों ने वहां भी आजसू सुप्रीमो का स्वागत किया. वहाँ से काफिला सीधा सभा स्थल पहुंचा. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह से जाम रहे.
इस दौरान सुदेश महतो जिंदाबाद, इसराफिल भैया जिंदाबाद, लाला भैया जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे. मंच पर पहुँचते ही बिना देर किए कार्यक्रम का विधिवत तरीके से शुरूआत किया गया. सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद जिप सदस्य मोहम्मद इसराफिल ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया. मंच संचालन अंजला बिन हक कर रहे थे. मंच पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मो इसराफिल को विधिवत रूप से आजसू में शामिल कराया.
मो इसराफिल ने कहा कि वे सुदेश महतो के नेक विचार व व्यवहार को देखते हुए आजसू में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सुदेश जी गरीबों का दुःख दर्द समझते हैं, झारखंड में सकारात्मक परिवर्तन करने का ताकत रखते हैं. नेक इरादा के साथ बदलाव करने की योजना व भावना इनके अंदर हैं। इसी को देखते हुए आजसू के परिवार में शामिल हुए हैं. आगे कहा कि पार्टी व सुदेश महतो जो भी दिशा निर्देश देंगे एक सिपाही की भांति उसका पालन करूंगा और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए दिन रात खड़ा रहूंगा. सभा के दौरान लाला समर्थक टुंडी विधायक कैसा हो लाला भैया जैसा हो के नारे भी लगा रहे थे.
भीड़ देख गदगद हुए सुदेश महतो, इसराफिल के तारीफ में गढ़े कसीदे
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भीड़ को देख बहुत गदगद होते हुए कहा की क्षेत्र के लोग इसराफिल को बहुत पसंद करते हैं इसलिए फिर से जिप सदस्य बनाए हैं. इसराफिल भी क्षेत्र के लोगों की सेवा करने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ता है. शायद इसीलिए यहां के माताएं बहने और सभी लोग इसराफिल को प्यार से लाला भैया के नाम से पुकारते हैं. हेमंत सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से 2019 में झारखंड की जनता ने, किसानो ने, मजदूरों ने, छात्र-छात्राओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन की सरकार बनवाया था. उस सरकार ने 5 साल तक क्षेत्र की जनता के भावनाओं से और उसके विश्वास से खेलने का काम किया है. विस्थापितों के लिए सरकार ने ना तो कोई नीति बनाई है ना कोई ब्लूप्रिंट. झारखंड प्रदेश के लोग रोजगार करने के लिए दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं. आर्थिक राजधानी होते हुए भी धनबाद मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. बीसीसीएल को घेरते हुए कहा कि बीसीसीएल ने ना तो अच्छा स्कूल दिया है और ना ही अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था किया है.
वही भीड़ में से एक महिला ने सुदेश महतो के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि यहां की अस्पतालों की व्यवस्था बहुत ही बदहाल है. इंसान मरीज बनकर अस्पताल जाता है और लाश बनकर वापस आता है. उन्होंने बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदेश महतो से सकारात्मक परिवर्तन करने का मांग किया. सुदेश महतो ने कहा कि यदि धनबाद की आवाज रांची तक पहुंचता है तो निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद अगर मिला तो सुदेश महतो के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं है. टुंडी सीट आजसु को मिलने जा रहा है इस पर उन्होंने गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि कौन सा सीट किसे मिलेगा यह गठबंधन की मीटिंग में तय होगा.







Post a Comment
0 Comments