बाघमारा के गांव, कस्बा, धौड़ा आज भी विकास के किरणों से कोसों दूर:सूरज महतो
कतरास (बाघमारा): 06-09-2024
शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने जनशक्ति दल की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान कार्यालय कांको व लूतीपहाड़ी पंचायत के रथटांड स्थित संगठन कार्यलय में विधानसभा क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कांकों स्थित प्रधान कार्यालय में सुप्रीमो सूरज महतो के समक्ष उनके प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ली। अध्यक्ष सूरज महतो ने आगंतुक नए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के जुड़ने से संगठन और मजबूत हुआ है। इससे बाकी सदस्यों में उर्जा का संचार होगा। श्री महतो ने कहा कि पूरे बाघमारा से भरपूर प्यार और सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव, कस्बा, धौड़ा आज भी विकास के किरणों से कोसों दूर है। कहने को तो हम इक्कीसवीं सदी चल रही है, लेकिन यहां के लोगों का जीवन आज भी निम्न स्तर के हैं। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। यहां सबकुछ होते हुए भी युवाओं को बाहर दूसरे राज्यों के चक्कर काटना पड़ रहा है। कई बार बाहर काम करने गए युवाओं को अपनी जान भी गवानी पड़ रही है। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा के लोग बदलाव चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंक को समाप्त करने के लिए सबसे पहला काम बाघमारा में राजनीतिक परिवर्तन लाना होगा, जिसके लिए जनता इस बार पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर श्री महतो ने सभी को प्रमाणपत्र देकर संगठन में शामिल कराया।


Post a Comment
0 Comments