Type Here to Get Search Results !

मूसलाधार बारिश में ढहा गरीब का घर, बाल बाल बची गृहणी और उसके बच्चे

निचितपुर एक पंचायत में चेहरा देख देख कर आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है- कार्तिक दास
कतरास: 16-09-2024
एक ओर जहां मूसलाधार बारिश से पूरा कोयलांचल जल मग्न हो गया है वहीं कच्चे मकानों में रह रहे गरीबों के लिए यह मूसलाधार बारिश किसी संकट से कम नही है. सोमवार को बाघमारा प्रखंड के निचितपुर एक पंचायत अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के समीप एक एडवेस्टर का कच्चा मकान का दीवार बारिश की वजह से गिर गया. हालांकि कीचन में काम कर रही घर की गृहणी व उसके बच्चे इस घटना से बाल बाल बच गए. मकान मालिक कार्तिक दास ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग ढाई तीन बजे अचानक से किचन की तरफ का दीवार भर भरा कर गिर पड़ा. वहीं किचन में खाना बना रही उसकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी इस दुर्घटना में बाल बाल बच गई. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वे बगल में ही अपने चाय की दुकान में थे तथा घर में उसकी पत्नी व उसके तीन बच्चे थे. लेकिन ऊपर वाले का शुक्र है कि किसी को जान माल का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन अब ऐसे ही रात गुजारनी पड़ेगी. कार्तिक दास ने अपनी पीड़ा को व्यक्त करते हुए बताया कि तीन-चार साल पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया था. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी उन्होंने अबुआ आवास का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन दिया. लेकिन अभी तक उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. निचितपुर एक पंचायत की पंचायत की मुखिया उषा देवी से इस बारे में कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने भी आवास दिलवाने हेतु कोई विशेष पहल नहीं किया. कार्तिक दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा चेहरा देख-देख कर आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. जबकि जो जरूरतमंद है उसे नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से सरकारी आवास का लाभ दिलाने का मांग किया है.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad