Type Here to Get Search Results !

लायंस क्लब ऑफ कतरास का 5 वां पदस्थापना दिवस राजस्थानी धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न


डॉ वी एन चौधरी अध्यक्ष व डॉ स्वतंत्र कुमार बने सचिव
कतरास: 13-09-2024
लायंस क्लब ऑफ कतरास का पांचवा पदस्थापना समारोह सह चौथा चार्टर नाइट शुक्रवार को राजस्थानी समाज भवन कतरास में धूमधाम से मनाया गया. डॉ वी एन चौधरी क्लब के नए अध्यक्ष व डॉ स्वतंत्र कुमार सचिव बनाये गए. कार्यक्रम में विधिवत तरीक़े से क्लब के सभी नये पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. लायंस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ बीएन चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ कतरास पिछले 5 वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. मुख्य रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा. इसके अलावे स्वास्थ्य के क्षेत्र में समय-समय पर आई कैंप लगाकर लोगों को काफी राहत पहुंचाने का काम किया. 

लायंस क्लब समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद करने का काम करती है.  सचिव डॉ स्वतंत्र कुमार उर्फ डब्लू ने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए कमेटी गठित की गयी है. लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है, मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नही कोई धर्म नहीं है. क्लब के सभी मेम्बर सक्रिय भूमिका  निभाते हुए हर सामाजिक गतिविधि में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते हैं. नई कमेटी में डॉ बी एन चौधरी अध्यक्ष, डॉ स्वतंत्र कुमार सचिव तथा डॉ रूद्रेश कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.
मौके पर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, लायंस क्लब ऑफ कतरास के पूर्व अध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह, श्रवण खेतान, संतोष जलान, शैलेश बर्मन, महेश अग्रवाल, विवेक सिन्हा, दीपक अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया राय, विष्णु चौरसिया, अचिंतो बॉस, डॉ मधुमाला, समीर जायसवाल, अधिवक्ता डीएन चौधरी, उषा चौधरी,सरिता सिंह, कुमार चंदन आदि लोग उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad