जिला प्रवक्ता ने जलेश्वर महतो के बयान का खंडन किया, कहा कोई प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ
कतरास: 06-10-2024
जिला प्रवक्ता सह जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मो० जावेद रजा ने रविवार को पचगढ़ी बाजार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें श्यामडीह में होने वाले कांग्रेस के जन संवाद अभियान लक्ष्य कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष द्वारा नहीं दिया गया. जावेद राजा ने बताया कि जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा कई बार कार्यक्रम की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो को दिए और कहा कि कार्यक्रम का चुका है तैयारी कीजिये. लेकिन प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यक्रम को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई तब जाकर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष ने मुझे दिया. मैंने भी प्रखण्ड अध्यक्ष को कार्यक्रम की जानकारी दी कि सुबोधकांत सहाय जी का कार्यक्रम है. उन्होंने भी अपने कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में कार्यक्रम वाला पोस्ट शेयर किया और सबसे बड़ी बात की जब कार्यक्रम की जानकारी नही थी तो कार्यक्रम में पहुँचे कैसे. इसलिए यह कहना गलत है कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नही थी. कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिलने के बाद आनन फानन में मैंने कार्यक्रम का जितना बेहतर तैयारी कर सका किया. कार्यक्रम सफल भी हुआ.
प्रखंड अध्यक्ष ने एक भी पंचायत में कमेटी का गठन नहीं किया
प्रवक्ता जावेद रजा ने प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक प्रखंड अध्यक्ष ने एक भी पंचायत में कमेटी का गठन नहीं किया. पूरे धनबाद जिले में सभी जगह पंचायत कमेटी का विस्तार हुआ लेकिन बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष एक भी पंचायत कमेटी का गठन नहीं कर सके. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया में झूठे बयान देने के लिए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कमलेश जी से प्रखण्ड अध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग करूंगा.
लोयाबाद के कार्यक्रम में जलेश्वर महतो ने प्रोटोकॉल का कितना पालन किया
प्रवक्ता जावेद राजा ने पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के उन बयानों का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पर प्रोटोकॉल उल्लंघन करने का आरोप लगाया जावेद रजा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष ने कोई प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया उन्होंने उल्टे सवाल पूछते हुए कहा कि लोयाबाद में हुए कार्यक्रम में जलेश्वर महतो ने कितने कांग्रेसियों को सूचना दिया, स्वयं कितना प्रोटोकॉल का पालन किये. जलेश्वर महतो को नसीहत देते हुए कहा कि जलेश्वर महतो को पहले तथ्यों को अच्छे तरीके से जान लेना चाहिए उसके बाद ही कोई बयान बाजी करना चाहिए. उन्होंने जलेश्वर महतो पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रखंड अध्यक्ष को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष के उस बयान का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा कि रोहित यादव ने भी मुझे कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी. जावेद रजा ने बताया कि रोहित यादव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था बल्कि उन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर रविन्द्र पाण्डेय प्रखंड सचिव सतेन्द्र पाण्डेय जिला सचिव दुर्गा रवानी रामवचन पासवान भोला रजवार धनेश्वर ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।


Post a Comment
0 Comments