Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में प्रचार करने मलकेरा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह



कतरास: 12-11-2024
मंगलवार को बाघमारा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सा धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो के चुनाव प्रचार करने देश के गृहमंत्री अमित शाह मलकेरा पहुंचे। बीते दिनों बाघमारा कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में बाघमारा के माटीगढ़ा फुटबॉल मैदान में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा की थी। मलकेरा में गृहमंत्री अमित शाह के सभा को राहुल गांधी के सभा का काट बताया जा रहा है। अमित शाह का भाषण सुनने हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

सांसद ढुलु महतो एवं विधायक उम्मीदवार शत्रुघ्न महतो तथा अन्य भाजपा नेताओं और समर्थकों ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। विधायक प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने अपने लिए वोट मांगते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की बात कही। सांसद ढुलु महतो ने जय श्री राम का नारा बुलंद करते हुए कहा कि जो प्रभु श्री राम का नहीं वह देश के किसी काम का नहीं। कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश न केवल मजबूत हुआ है बल्कि सुरक्षित भी हुआ है। पहले लोग कश्मीर जाने से डरते थे। लेकिन जब से देश में भाजपा की सरकार बनी, लोग बिना डर के देश के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं। मोदी सरकार बनने के बाद आतंकवाद का सफाया हुआ, तीन तलाक खत्म हुआ, राम मंदिर बना और भी कई ऐतिहासिक काम किए गए। पहले हिंदू भाइयों पर मुकदमा हुआ करता था। मोदी सरकार में हिंदू सुरक्षित है, सनातन धर्म सुरक्षित है।
               
सभा को संबोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि झामुमो सरकार को इसलिए नहीं हटाना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आए, बल्कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भाजपा को सरकार में लाना है और बाघमारा विधानसभा से शत्रुघ्न महतो को जिताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने बताया कि ईडी की रेड में कांग्रेस सांसद के पास साढ़े 3 सौ करोड़ पकड़ा गया। वो पैसा जनता का ही है। झारखंड खनिज संपदा से भरा है अपने आप में धनी है। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण झारखंड तरक्की नहीं कर पा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो 5 साल में झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बना देंगे। कोयला झारखंड में है तो बिजली भी यही बनेगी। रोजगार के लिए घर के किसी सदस्य को घर छोड़कर पलायन करने का जरूरत नहीं पड़ेगा। मोदी सरकार ने 10 साल में हर गरीबों को शौचालय दिया, सिलेंडर दिया, हर घर में बिजली दिया। पीने का पानी दिया, 5 किलो मुफ्त अनाज दिया। झारखंड में रहने वाले गरीब लोगों को इलाज के लिए 5 लाख का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना के माध्यम से दिया। मोदी सरकार ने राज्य के विकास के लिए 3 लाख 90 करोड़ दिया। लेकिन हेमंत सरकार ने सब पैसा हजम कर लिया भाजपा की सरकार आएगी तो सबका हक अधिकार लौटाया जाएगा।
हेमंत और राहुल ने लोगों को जातियों में बांटने का काम किया। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ममता अखिलेश सब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध किया। कहा था कि 370 हटाओगे तो खून की नदियां बहेगी, लेकिन खून की नदियां छोड़ो किसी ने कंकर तक चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं को 21 सौ रुपया प्रति महीना दिया जाएगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा दीपावली और रक्षाबंधन में हमारी माता बहनों को दो सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। धान 300 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा।
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में हर महीना 2000 रुपये दिया जाएगा। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन को बढ़ाकर के 2500 रुपये किया जाएगा। महिलाओं के नाम से जमीन का रजिस्ट्रेशन मात्र 1 रुपये में किया जाएगा। घुसपैठ को रोकने के लिए यूसीसी लागू किया जाएगा। यूसीसी लागू होने के बाद आदमी छोड़ो परिंदा भी नहीं पायेगा। अमित शाह ने भारी मतों से शत्रुघ्न महतो को जिताने की अपील की। मंच पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, बचु राय, महेश पासवान, आरती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢