स्कूल के प्राचार्य व बाघमारा विधायक से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे- शिक्षाविद मोहन प्रसाद लाला
कतरास: 21-12-2024
कतरास स्थित जी एन एम स्कूल परिसर में शनिवार को बुद्धिजीवियों द्वारा अतिक्रमण के विरोध में एक बैठक की गई. जिसमें जीएनएम स्कूल के बाउंड्री वाल गिर जाने के बाद कुछ लोगों ने स्कूल परिसर की ओर दरवाजा, खिड़की जबरन खोल दिए है। जिससे स्कूल के छात्र छात्राओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के उत्तर की ओर मुख्य द्वार के सामने कई ऐसे लोग मदिरा एवं मास, मछली के अलावे कई अन्य दुकानें खोल देने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है जो कई वर्षों से बंद है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को घूम कर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है। जिससे छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावे शाम ढलते ही जी एन एम हाई स्कूल के परिसर में कतिपय लोगों द्वारा जुआ अड्डा बन जाता है. शिक्षाविद मोहन प्रसाद लाला ने बताया कि इसको लेकर सोमवार को जी एन एम के प्रधानाचार्य से मिलेंगे और इस संबंध में बात करेंगे। इसके अलावें बाघमारा के बरतमान विधायक शत्रुध्न महतो से मिलकर इस समस्या को लेकर बात रखेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से मातादीन अग्रवाल, मोहन प्रसाद लाला, धनंजय नंदन, सु कुमार बनर्जी, नित्यानंद दे, बीरेंद्र नाथ दा, गोपाल बरनवाल, राखोहरि पटवा के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.


Post a Comment
0 Comments