Type Here to Get Search Results !

राजहंस फैक्टरी के पास सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत



नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है,  निगम जिम्मेदार है- ग्रामीण 
कतरास: 21-12-2024
कतरास बाजार राजहंस फैक्ट्री के पास सड़क पर बने गड्ढे हर रोज दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। नालियों का पानी इन गड्ढों में जमा हो गया है। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पाता है और कभी-कभी अपना नियंत्रण खोकर वाहन सवार यात्री गिर पड़ते हैं। आम लोगों का कहना है कि नालियों का पानी नाली में न बहकर सड़कों पर बह रहा है तो इसका जिम्मेदार पूर्ण रूप से नगर निगम है। निगम के द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान भी दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है।
विधायक, सांसद, व नगर निगम को शिकायत का इंतजार, कोई नही लेता स्वतः संज्ञान
 वहीं इसी कतरास राजगंज मुख्य मार्ग से निगम की गाड़ी समेत सांसद, विधायक, कई जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि व शासन प्रशासन के वाहन भी गुजरते हैं। लेकिन इनमें से किसी को भी जनहित के ऐसे समस्याओं से कोई लेना देना नही। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि अधिकारी या जनप्रतिनिधि स्वतः संज्ञान लेते हैं। लेकिन यहाँ टूटी फूटी सड़को की मरम्मत कराने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी स्वतः संज्ञान नही ले रहा है। उक्त स्थान नगर निगम वार्ड सँख्या-01 के अंतर्गत आता है। लेकिन निगम के अधिकारियों ने भी एकदम से चुप्पी साध रखी है। वार्ड का चुनाव भी पिछले 4 साल से नही हुआ है। जिसके कारण वर्तमान में कोई भी वार्ड पार्षद नही है जो आम जनता के इन समस्याओं को उचित पटल पर उठा सके। ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्थानीय विधायक, सांसद और नगर निगम इन समस्याओं को लेकर किसी के शिकायत का इंतजार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad