Type Here to Get Search Results !

पत्रकार पर हमले के विरोध में कतरास प्रेस क्लब का काला बिल्ला प्रदर्शन, गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पत्रकार पर हमले के विरोध में कतरास प्रेस क्लब का काला बिल्ला प्रदर्शन, गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

धनबाद/कतरास। कतरास प्रेस क्लब के प्रांगण में गुरुवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान की अध्यक्षता में एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी चैनल के संपादक निकेश पांडे पर हुए जानलेवा हमले और अपहरण की कोशिश की घोर निंदा की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पुलिस के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, सचिव विनय वर्मा, पूर्व महासचिव बिनोद रजक, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडे, संगठन सचिव मुन्ना यादव, पूर्व सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, निकेश पांडे, काशीनाथ और सत्येंद्र तिवारी शामिल हैं।

प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...... 

पत्रकार के अपहरण की कोशिश का वीडियो वायरल, बचाओ बचाओ चिल्लाया पत्रकार

बैठक में प्रमुख रूप से महासचिव विनय वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, संगठन सचिव धनजी यादव, पूर्व महासचिव बिनोद रजक, राम पांडे, जितेंद्र कुमार जीतू, संजय गुप्ता, अरबिंद कुमार सिंहा समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

 इससे जुड़ी घटना का वीडियो यहां देखे......



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad