Type Here to Get Search Results !

बच्चों ने पॉकेट मनी से कुष्ठ रोगियों के लिए किया खाद्य पदार्थ और वस्त्र दान



कतरास: 23-01-2025
संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी और संस्था समर्पण के साथ मिलकर सरस्वती स्टडी सेंटर के बच्चों ने अपना पॉकेट मनी से बचाया हुआ पैसा से खाद्य पदार्थ ( चूड़ा ,गूड,बिस्किट,केक ,मुड़ी,ब्रेड इत्यादि) और वस्त्र का वितरण तेतुलमारी स्तिथि कुष्ठ अस्पताल के रोगियों के बीच किया। बच्चों ने सभी से आशीर्वाद लिया। 

बच्चों के इस नेक पहल के लिए संस्था के सचिव राणा प्रताप सिंह,अध्यक्ष- डॉ स्वतंत्रत कुमार, समर्पण संस्था के अध्यक्ष दिपेश चौहान ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष  प्रदान किए। मौके पर कोचिंग के बच्चों में तुषार मंडल, संदीप मंडल, राज दुबे, प्रेम मंडल, राहुल साव,  अभिजीत, हरिहर, युवराज, समीर, आयुष, विवेक, प्रियंका, पूनम, नेहा, सिमपी, वर्षा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad