Type Here to Get Search Results !

देश की सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य : महेंद्र प्रसाद



राजगंज : 23-01-2025
संकल्प एजुकेशन बगदाहा में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वर्गीय सर्वेश्वर महतो जनजातीय कल्याण परिषद के सचिव महेंद्र प्रसाद महतो ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की सेवा हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है।हमें अपने जीवन में कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे राष्ट्र का अहित हो। जिस प्रकार से सुभाष चंद्र बोस ने देश हित में अंग्रेजों के विरुद्ध सेना का गठन करके अपने देश को विषम परिस्थितियों में आजादी दिलाने का कार्य किया।हमें उनके बलिदानों को स्मरण करते हुए देश सर्वोपरि की भावना लेकर जीना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि बच्चे ही भारत के भविष्य है।इन्हें आदर्श नागरिक बनाना हम शिक्षाविदों का कर्तव्य है। अगर हमारी पीढ़ी संस्कार विहीन होती है,तो यह उन बच्चों की असफलता नहीं बल्कि एक शिक्षक की विफलता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad