ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

समुचित शिक्षा से ही समृद्धि संभव है- शंकर किशोर महतो



कतरास: 03-02-2024
आज दिनांक 3 फरवरी 2025 को विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय राजगंज में संकल्प एजुकेशन की एक शाखा का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के संस्थापक सचिव शंकर किशोर महतो ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शाखा का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि समुचित शिक्षा से ही समृद्धि संभव है। संकल्प एजुकेशन की यह शाखा आसपास के बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। ज्ञात हो कि यह संस्था नवोदय, नेतरहाट, सैनिक, इंदिरा आवासीय आदि विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य विनोद बाबू के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा था पढ़ो और लडो। अतः पढ़ाई आवश्यक है किसी भी युद्ध को जीतने के लिए। मौके पर संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो, शिक्षक शैलेंद्र कुमार यादव, कामेश्वर प्रसाद महतो, संतोष कुमार महतो, सुखदेव प्रसाद महतो ,भुनेश्वर रवानी आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad