Type Here to Get Search Results !

कोयलांचल में रही सरस्वती पूजा की धूम, हर स्कूल, कॉलेज और मोहल्लों में विराजी माँ सरस्वती



कतरास: 03-02-2025
कतरास कोयलांचल में हर जगह सरस्वती पूजा की धूम रही। सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं गली मोहल्ले में सरस्वती माता की मूर्तियां बैठाई गई तथा श्रद्धापूर्वक विधि विधान से पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। राजेंद्र कन्या उच्च विद्यालय कतरास, राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास, शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ, जीएन हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कतरास, बाघमारा, बरोरा, सिजुआ, महुदा, सिनीडीह, सोनारडीह, अंगार पथरा आदि क्षेत्र के सभी स्कूलों एवं बस्ती और मोहल्ले में सरस्वती माता विराजमान हुई।


मोहल्ला और बस्तियों की बात करें तो छोटे-छोटे बच्चों ने भी रात भर जाग जाग कर आकर्षक पंडाल को अंतिम रूप दिया। कोलांचल के हर गली में सरस्वती माता के विराजमान होने से हर मोहल्ले में भक्ति गानों से माहौल भक्ति में बन गया। इस अवसर पर कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। कतरास पीपल पेड़ मोहल्ला में म्यूजिकल चेयर, कैंडल एवं गणित प्रतियोगिता का खेल आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad