ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कतरास ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित



कतरास: 10-02-2025
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल- कतरास के सौजन्य से सोमवार को विभिन्न विद्यालयों से सेवाकाल से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो एवम् फुलमाला देकर सम्मानित किया गया। अंचल समिति की ओर से प्रदेश महासचिव राममुर्ती ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजमय कुमार, जिला महासचिव सियाराम सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत्त शिक्षक अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव नन्द किशोर सिंह, बाघमारा राज्य प्रतिनिधि तापस कुमार ख्वाश,राजेन्द्र कन्या मध्य  विद्यालय कतरास की शिक्षिका ललीता रानी गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ की शिक्षिका कौशल्या देवी को मोमेंटो एवम् फुलमाला देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि अंचल कतरास की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रतिमाह सुचारू रूप से संचालित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुधीर कुमार, राजकुमार, विनय रंजन तिवारी, मदन मोहन महतो, दिनेश राम, राजेन्द्र कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार “मुरली”, राजकुमार ठाकुर, श्रवण कुमार महतो, रामेश्वर महतो, शिवकुमार पंडित, देवेन्द्रशर्मा, मनिंदर कुमार, हरिशंकर प्रसाद, अनिल कुमार रवानी, राजकुमार ठाकुर ईश्वर चन्द्र दुबे, मो०अस्लम,  दीपक रंजन प्रसाद, मनोज झा, दिनेश कुमार पांडेय, धीरज कुमार रवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad