Type Here to Get Search Results !

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया


रायपुर जेल से राँची लाने के क्रम में पलामू के पास हुई घटना
राँची: 11-03-2025

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू आज सुबह पलामू के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस की टीम उसे रायपुर जेल से रिमांड पर लेकर रांची ला रही थी। इसी दौरान पलामू के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौका पाकर अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस के रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। क्योंकि अमन साहू पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad