Type Here to Get Search Results !

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने एक दशक पुराने विवाद का किया निपटारा, वृद्ध महिला को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित


पुलिस -पब्लिक के आपसी समन्वयक व सराहनीय पहल से क्षेत्र में हो रही चर्चा, लोग जमकर कर रहे थाना प्रभारी की प्रशंसा
धुरकी : 11-03-2025
धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार एक बार फिर अपने अनूठे कार्य से चर्चा में है।  थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के धुरकी थाने में योगदान के बाद आपराधिक घटनाओं, अवैध कारोबार, विवादों का निपटारा, असहाय लड़कियों के शादी में मदद करना, घरेलू विवादों को लेकर घर जाकर निपटारा करना सहित अन्य  ऐसे नेक कार्यों से थाना प्रभारी ने वहां के लोगों का दिल जीत लिया है। थाना क्षेत्र के लोग थाना प्रभारी के ऐसे कार्यों की जमकर प्रशंसा कर रही है। एक ओर जहां पुलिस के प्रति अब भी कई लोगों के मन मे नकारात्मक मानसिकता है, वहीं धुरकी थाना प्रभारी के कुशल कार्यों ने उन सभी मानसिकताओं को गलत साबित किया है। दरअसल सोमवार को घघरी गांव निवासी पूनम कुंवर (पति स्वर्गीय महेश यादव) ने अपने भैसूर रामकिशोर यादव के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर जमीन हिस्सेदारी में बंटवारा को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई थी। जिसमें थाना प्रभारी उपेंद्र ने मामले की जांच किया और थाना कार्यालय बुलाकर दोनों लोगों को विवादों से निपटारा कराया। वही रामकिशोर यादव ने विवादित जमीन बंटवारे में पूनम कुंवर को बराबर के हिस्सा देने की बात कही। तथा भविष्य में लड़ाई झगड़ा नहीं करने का निर्णय लिया। वही थाना कार्यालय में साथ में आएं पूनम कुंवर के सास वृद्ध महिला सरस्वती कुंवर को थाना प्रभारी ने मिठाई खिलाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी के इस तरह की पुलिस -पब्लिक के आपसी समन्वयक व सराहनीय पहल से क्षेत्र में चर्चा हो रही है। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि थाना कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों का सम्मान के साथ मानवता का परिचय देनी चाहिए, जिससे समाज में एक नई पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि मेरा सोच सिर्फ ड्यूटी करना नहीं है बल्कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रखते हुए लोगों की समस्या का निपटारा कर उनकी सेवा करना भी है।साथ ही थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि थाना में अपनी समस्या रखने के लिए किसी दलाल के चंगुल में न फंसे जब भी आप सभी को पुलिस की आवश्यकता हो आप सभी 112 पर कॉल करें पुलिस तुरंत आपके समस्या का निपटारा करेगी। मौके पर पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, इंद्रमणि जायसवाल, शैलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad