उत्तर प्रदेश दौरे पर DMVV भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी

उत्तर प्रदेश दौरे पर DMVV भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल मुखर्जी

स्व: रोजगार क्रांति योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

प्रयागराज/कौशांबी उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित स्व: रोजगार क्रांति योजना के तहत अंशिका उद्योग सेंटर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष श्री दुलाल मुखर्जी स्वयं प्रत्येक ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर जाकर इस योजना की प्रगति का आकलन कर रहे हैं। दौरे के दौरान वे पंचायत कोऑर्डिनेटर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वयं सहायता समूहों की पंजीकरण प्रक्रिया और कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न उद्योगों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

संस्था का लक्ष्य है कि हर गांव और पंचायत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

 



Post a Comment

0 Comments