Type Here to Get Search Results !

भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण व तीन तलाक सुधार कानून लाया, भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले बाघमारा विधायक




कतरास : 10-04-2025
भाजपा के 46वां स्थापना दिवस के अवसर पर सावित्री पैलेस दरिदा में गुरुवार को बाघमारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के कतरास, बाघमारा, सिनीडीह, महुदा तथा महुदा मंडल के नए, पुराने व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भाजपा द्वारा देश में लाए गए परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब से देश में एनडीए की सरकार बनी है, देश मे कई परिवर्तन हुए हैं।‌‌ सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया। पहले की सरकारों की जन सुविधा योजनाएं जनता तक नहीं पहुंचती थी। अब डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुक के खाते में पैसे जाती है, बिचौलिया सिस्टम समाप्त किया गया। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून लाए गए। अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों और इलेक्ट्रॉल प्रोसेस में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।  तीन तलाक सुधार कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के जीवन को सुरक्षित किया गया। भाजपा सरकार ने शिक्षा प्रणाली एन ईपी 2024 को न्यू शिक्षा पॉलिसी में परिवर्तित किया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़कों का जाल बिछाया गया। वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी गई। घर घर नल जल योजना के तहत लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। सम्मेलन में श्रवण राय, विष्णु त्रिपाठी, बच्चू कुमार राय, धनेश्वर महतो, महेश पासवान, अशोक मिश्रा, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, राजू शर्मा, उत्तम गयाली, दिनेश रवानी, सूरजदेव मिश्रा, कंचन चौरसिया, ललिता देवी, सुनीता देवी, ऊषा पटवा, रीता देवी, गीता सिंह, देवानंद मुखिया, विनय वीसीआर, विनोद साव, आजाद कुम्हार, गिरिजा शंकर शर्मा, हेमलाल मिस्त्री, सुरेश साव, रणधीर झा, बबलू महतो, नागेश्वर सिंह, संजय पांडेय, मनु सिंह, किशोर ठाकुर, बबलू अंसारी, आदर्श, सुरेश, बंटी हारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad