ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बीसीसीएल प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरुद्ध जोगता नागरिक समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



कतरास : 10-04-2025
जोगता फिल्टर प्लांट को चालू करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जोगता नागरिक समिति के बैनर तले जोगता के ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर आंदोलन किया तथा मोदीडीह कोलियरी के 12 नंबर कोल डंप स्थित कांटा घर के पास परिवहन कार्य रोक दिया।  आंदोलन के कारण मोदीडीह कोल डंप से कोयले का परिवहन व संप्रेषण कार्य ठप हो गया। समिति की मांगों में लोकल सेल चालू करने, फिल्टर प्लांट चालू करने, कोयले का ग्रेड वाशरी 5 करना आदि प्रमुख है। जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू ने कहा कि बीते एक वर्ष से लोकल सेल के तहत कोयला उठाव बंद है। परिणामस्वरूप असंगठित मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्लांट बंद रहने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र के माध्यम से प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। बीते माह धरना भी दिया गया। उस समय प्रबंधन ने 10 दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी परिणाम सामने नहीं आया। मजबूरन फिर से आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। घंटों बाद प्रबंधकीय टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची और दो दिनों के अंदर लिखित समझौता पत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, इसके बाद आंदोलन खत्म हुआ। इस दौरान करीब चार घंटे तक लोडिंग बाधित रहा। मौके पर निर्मल कुमार, हसीब खान, असगर मियां, एस के मोबीन, अजय चौहान, संतोष पासवान, सैया आलम, मंगल चौहान, मन्नु महतो, सूरज चौहान, मन्नु चौहान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad