Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में शहीद हुए आरक्षक रामनारायण सिंह के परिवार को मिला 1 करोड़ का चेक

सड़क हादसे में शहीद हुए आरक्षक रामनारायण सिंह के परिवार को मिला 1 करोड़ का चेक

बिलासपुर। पुलिस विभाग बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 558 स्व. रामनारायण सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद उनकी नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत एक करोड़ रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया गया। दिनांक 05 अप्रैल 2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आरक्षक रामनारायण सिंह की मौत हो गई थी। मामले में थाना कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच उपरांत अपराध दर्ज किया था। भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस विभाग के बीच हुए एमओयू के तहत, PSP स्कीम के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक का क्लेम मृतक आरक्षक के परिजनों को दिया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल ने थाना कोनी और मृतक आरक्षक के परिजनों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर, एसबीआई से समन्वय स्थापित किया, आज आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने मृतक आरक्षक की पत्नी श्रीमती पूनम सिंह ठाकुर और पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि –

"पुलिस कर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सैलरी पैकेज जैसी योजनाएँ कठिन समय में परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करती हैं।"

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad