ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

नवरात्रि महापर्व पर होटल जीत कॉन्टिनेन्टल परिसर में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

नवरात्रि महापर्व पर होटल जीत कॉन्टिनेन्टल परिसर में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की शाम शहर भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा। होटल जीत कॉन्टिनेन्टल, शिव टॉकीज़ चौक के परिसर में संचालक प्रतीक उपवेजा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आठ से नौ हज़ार श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में शहर भर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सहित कई दिग्गज नेता, समाजसेवी और बिजनेसमैन उपस्थित रहे।

सभी गणमान्य अतिथियों का प्रतीक उपवेजा ने पुष्पमाला और चुनरी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

आयोजन में विशेष रूप से शामिल रहे:

मुंशीराम उपवेजा, रामशरण यादव, आदित्य अमर अग्रवाल, अभय नारायण, शिवप्रताप साओ, विशाल सिंह, अमरजीत दुआ, अरुण सिंह, प्रियांक परिहार, सुरेंद्र छाबड़ा, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, गौरव ऐरी, निक्कू भंडारी, आशुतोष साओ, अवनीश साओ, शानूल ख़ान, तरनजीत सिंह गांधी, आदित्य शर्मा, निहाल बख्शेरा, विनय अहिरवर, मोनू राजपाल, गौरव सिंह ठाकुर और अतुल दुआ।

वीडियो यहां देखे क्लिक करे

सेवा और भक्ति का संगम

भंडारे में भक्तों के लिए विविध व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालुओं ने आयोजक के इस प्रयास की सराहना की।

आयोजक प्रतीक उपवेजा ने कहा—

"नवरात्रि केवल पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, भक्ति और एकता का प्रतीक है। यही संदेश हम इस आयोजन के माध्यम से देना चाहते हैं।"

पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला और लोग माँ दुर्गा की भक्ति में सराबोर होते रहे।

 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad