ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

सोना-चाँदी में ऑफर सिर्फ प्रलोभन, खरीदें सिर्फ हॉलमार्क और विश्वसनीय दुकानदार से

सोना-चाँदी में ऑफर सिर्फ प्रलोभन, खरीदें सिर्फ हॉलमार्क और विश्वसनीय दुकानदार से

बिलासपुर | पावर न्यूज ट्वेन्टी फॉर भारत 

त्योहारी सीजन में जहां सोना-चाँदी की खरीदारी परंपरा का अहम हिस्सा होती है, वहीं उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों और फर्जी ऑफर्स से सावधान रहने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने एक व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के मौके पर कई कंपनियां बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं। ये कंपनियां सोना सस्ते दाम पर बेचने, मेकिंग चार्ज फ्री करने या विशेष ऑफर का लालच देकर उपभोक्ताओं को अपने शोरूम तक खींचने की कोशिश कर रही हैं।

“ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चाँदी में ऐसे ऑफर सिर्फ और सिर्फ भ्रामक और प्रलोभन होते हैं।”

कमल सोनी ने चेताया कि ऐसे झूठे ऑफर न केवल ग्राहकों को ठगने का काम कर रहे हैं, बल्कि पारंपरिक सर्राफा कारोबारियों पर भी विपरीत असर डाल रहे हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से ग्राहकों का विश्वास जीता है। एसोसिएशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें। यही सोने की शुद्धता और प्रमाणिकता का असली प्रमाण है।

कमल सोनी ने कहा,

“किसी भी झूठे विज्ञापन या प्रलोभन पर ध्यान न दें। सोना कहीं से भी खरीदें, लेकिन हमेशा अपने विश्वसनीय और पुराने दुकानदार से ही खरीदें। असली सुरक्षा और भरोसा सिर्फ हॉलमार्क और आपका विश्वसनीय सर्राफा ही दे सकता है।”

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad