Type Here to Get Search Results !

एसईसीएल ने चलाया अरपा नदी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान लगातार पाँचवें वर्ष “स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025” का हिस्सा

एसईसीएल ने चलाया अरपा नदी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान लगातार पाँचवें वर्ष “स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025” का हिस्सा

बिलासपुर, 25 सितम्बर 2025। स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए, दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने लगातार पाँचवें वर्ष बिलासपुर स्थित अरपा नदी के छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

“स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025” के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में “1 घंटा – 1 दिन – 1 साथ” गतिविधि के तहत लगभग 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

सीएमडी श्री हरीश दुहन के नेतृत्व में एसईसीएल परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घाट परिसर की सफाई कर प्लास्टिक, बोतलें और अन्य अपशिष्ट हटाए। एक घंटे की इस सामूहिक मेहनत से घाट का स्वरूप निखर गया और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का सशक्त संदेश मिला।

इस अवसर पर सीएमडी श्री दुहन ने कहा –

“एसईसीएल केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व में भी अग्रणी है। स्वच्छता अभियान हमें यह सिखाता है कि जब हम सब एक साथ आते हैं तो सकारात्मक बदलाव संभव होता है। अरपा नदी हमारी आस्था और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है।”

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने “स्वच्छता ही सेवा है” का नारा लगाते हुए समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का आह्वान किया।एसईसीएल की यह पहल केवल घाट और नदी की सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि नागरिक उत्तरदायित्व और जन-जागरूकता को भी प्रोत्साहित करने वाला संदेश बनी। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad