ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल ने किया बाजार भ्रमण, व्यापारियों से की चर्चा

बिलासपुर में विधायक अमर अग्रवाल ने किया बाजार भ्रमण, व्यापारियों से की चर्चा

बिलासपुर। बुधवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बुधवारी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा, जिससे बाजार में नई ऊर्जा का संचार होगा।

विधायक अग्रवाल ने दुकानों पर जीएसटी लाभ से संबंधित स्टीकर भी चस्पा किए और बताया कि यह निर्णय सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, शंकर कछवाहा, अनिल दुआ, नितिन छाबड़ा, श्रीनिवास राव, प्रकाश यादव, निरजा सिन्हा, रोशन सिंह, अमन फ्रांसिस, अनिल चौहान, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad