Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा – गेवरा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, मचा हड़कंप

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा – गेवरा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, मचा हड़कंप

बिलासपुर। मंगलवार की सुबह बिलासपुर रेल मंडल के आउटर इलाके में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के आगे के दो डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसा चौकसे कॉलेज के पास उस समय हुआ जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और उसी ट्रैक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई, कई यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर कूद गए। मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है और अप-डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों को रोक दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad