ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

रैयत के शिकायत पर बीसीसीएल, क्राइम व सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मुहानों की भराई की


मधुबन: 10-04-2025
बिलबेरा बस्ती के रैयतों की शिकायत पर बीसीसीएल, क्राइम व सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बिलबेरा बढई टोला में चल रहे  अवैध कोयला मुहानों की भराई की। इस दौरान रैयत भी मौके पर उपस्थित रहे। कार्रवाई लगभग 4 घण्टे तक चली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि रैयतों के द्वारा शिकायत मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से मुहाने बनाकर कोयला का कटाई कर राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी की जा रही है। उसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए मुहानों की भराई की जा रही है। कहा कि किसी भी सूरत में कोयला चोरी नही होने दिया जायेगा। इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad