ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार के पास तिरंगे का अपमान, राज्यपाल के आगमन से पहले गंभीर लापरवाही

लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार के पास तिरंगे का अपमान, राज्यपाल के आगमन से पहले गंभीर लापरवाही

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 09 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी स्थित लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार के पास उस समय एक शर्मनाक दृश्य सामने आया जब कचरे में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पड़ा पाया गया। यह गंभीर लापरवाही तब सामने आई है जब कुछ ही समय में राज्यपाल महामहीम रमेन डेका जी इसी स्थान पर एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना की जानकारी अब तक शासन या प्रशासन के किसी भी अधिकारी को नहीं दी गई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक हुई है।

स्थानीय नागरिकों और जागरूक लोगों ने इस घटना को देखा और इसे राष्ट्रीय सम्मान के विरुद्ध बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।

भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है, और इस प्रकार की लापरवाही न केवल संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।

यदि समय रहते संबंधित अधिकारी इस घटना पर ध्यान नहीं देते, तो यह राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी असहजता का कारण बन सकता है।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad