ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

रैयत दिलीप कुमार महतो ने बाघमारा सीओ पर दर्ज किया ऑनलाइन एफआईआर



लोकतांत्रिक तरीके से धरना में बैठा हूँ तो सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं बाघमारा सीओ- दिलीप महतो
बाघमारा: 10-4-2025
ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले अंचल कार्यालय बाघमारा में महीनों से अपने जमीन संबंधित काम करवाने के लिए धरना दे रहे रैयत दिलीप कुमार महतो ने अंचल अधिकारी बाघमारा बालकिशोर महतो के विरुद्ध बाघमारा थाने में ऑनलाइन प्राथमिक दर्ज कराया है। लौहपिट्टी निवासी दिलीप कुमार महतो ने बताया कि बाघमारा का बालकिशोर महतो ने 8 मार्च 2025 को मीडिया के समझ कई झूठे तथ्य रखें। सीओ के द्वारा बोला गया कि 19 रैयतों में से 17 रैयतों का काम का निष्पादन हो गया है जबकि मेरा खुद का 3 मामला अब तक सीओ के लॉगिन आईडी में लंबित पड़ा हुआ है। मेरा काम करने के एवज में अंचल कर्मी के द्वारा एक लाख रिश्वत मांगा जा रहा है जिसे देने में मैं असमर्थ हूं। झूठ बोलने के अलावा सीओ ने मेरे एवं मेरे साथ धरना दे रहे अन्य रैयतों पर सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। जबकि मैं लोकतांत्रिक तरीके से कानून का मान सम्मान और पालन करते हुए धरना दे कर अपना हक और अधिकार मांग रहा हूं। 
राजगंज के राजमणि देवी का काम असंवैधानिक तरीके से किया

दिलीप महतो ने बताया कि राजगंज मौजा के राजमणि देवी का आवेदन मेरे बाद आया है। लेकिन उसके काम को नियमों की ताक पर रखकर असंवैधानिक तरीके से पहले कर दिया गया। उन्होंने थाना प्रभारी बाघमारा से बाघमारा सीओ के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी बाघमारा को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad