ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

डॉ स्वतंत्र कुमार व डॉ मधुमाला ने बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था को दिया रेस्क्यू उपकरण




कतरास: 10-04-2025
रेस्क्यू के दौरान  सुरक्षा को देखते हुए डॉ स्वतंत्र कुमार व डॉ मधुमाला ने बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था के सचिव व वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह को उपहार स्वरूप रेस्क्यू उपकरण दिया। सुरक्षा उपकरण में दो स्नेक टोंग, दो स्नेक स्टीक, दो ग्लोब्स आदि शामिल है। 

डॉ स्वतंत्र कुमार व डॉ मधुमाला ने बताया कि जहरीले सांपों एवं अन्य जीव जंतुओं के रेस्क्यू ऑपरेशन करने के दौरान सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। ऐसे में बिना सुरक्षा उपकरण या पुराने सुरक्षा उपकरण से जहरीले जीव जंतुओं का रेस्क्यू करना कहीं से भी खतरे से खाली नही है। इसीलिए संस्था को हमारी ओर से आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया है। वहीं स्नेक कैचर राणा प्रताप सिंह में बताया कि हमारा संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी जहरीले सांप और जंगली जीवों को बचाने हेतु निरंतर तत्पर रहते हैं। मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सबिता देवी, चिन्मय कुमार मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad