ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

बारिश में भीगा गरीबों का निवाला: धनबाद FCI की लापरवाही से हजारों बोरी चावल बर्बाद



धनबाद: 10-04-2025
धनबाद में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर कर दिया है। बरमसिया स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम के पास रेलवे यार्ड में खुले में रखी गई चावल की हजारों बोरियां तेज बारिश में भीग गईं।
               मौसम विभाग द्वारा पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, इसके बावजूद FCI प्रबंधन ने कोई तैयारी नहीं की। न प्लास्टिक कवर की व्यवस्था की गई और न ही बोरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि गरीबों और बच्चों के लिए रखी गई चावल की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं।
                                 
 ज्ञात हो कि यह चावल आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जाने थे। अब सवाल उठता है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? जब क्रिकेट मैच के लिए मैदान को ढकने की व्यवस्था हो सकती है, तो फिर अनाज जैसी अमूल्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए इंतजाम क्यों नहीं?
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad